पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर। ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में फ्लड लाइट व हेलोजन लगाने का काम अंतिम चरण में है। दरगाह कमेटी ने शेष राशि में से एक जेनरेटर दरगाह के लिए खरीदने के संबंध में एक पत्र पर्यटन विभाग को लिखा है।
राज्य सरकार की योजना के तहत पर्यटन विभाग के सहयोग से दरगाह में फ्लड लाइट व हेलोजन लगाने का कार्य प्रगति पर है। अब तक निजाम गेट के साथ ही बुलंद दरवाजा, महफिल खाना, गुंबद शरीफ के अंदर, अकबरी मस्जिद समेत विभिन्न स्थानों पर हेलोजन लगाई जा चुकी हैं।
झालरा में 15 फ्लड लाइट लगाई गई हैं। दरगाह नाजिम डॉ अंसार अहमद खान के मुताबिक पर्यटन विभाग के पास इस प्रोजेक्ट के लिए 27.5 लाख रुपए की राशि आई थी। इसमें से लगभग 15 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। विभाग को एक पत्र भेज कर दरगाह में जेनरेटर लगाने के लिए कहा गया है।
गर्म पानी की व्यवस्था
डॉ खान के मुताबिक दरगाह की मस्जिदों में वुजू के लिए गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह कवायद की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.