व्यापारिक महासंघ की मौन रैली 27 को
अजमेर - श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ मांगों के समाधान के लिए 27 जनवरी को मौन रैली निकालेगा। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि रैली के समर्थन के लिए महासंघ विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से संपर्क कर रहा है। व्यापारियों ने समर्थन देकर रैली में शामिल होने और प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए आश्वस्त किया है। अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा के नेतृत्व में रैली सुबह 11 बजे गांधी भवन चौराहे से शुरूहोकर कचहरी रोड, इंडिया मोटर सर्किल, पुराना लोकसेवा आयोग, अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी। महासंघ कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग रखेंगे। रैली के समापन के बाद ही बाजार खुलेंगे।