राष्ट्रीय जिम्नास्टिक में भाटी का चयन
अजमेर - 59वीं राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए ईस्ट पॉइन्ट स्कूल के मनीष भाटी का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आगरा में आयोजित की जाएगी। अंडर-17 के लिए भरतपुर में चयन परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। भाटी के चयन पर स्कूल प्रधानाचार्या विनीता चौहान ने खुशी व्यक्त की है।