नकल मामलों में करें सख्त कार्रवाई
भास्कर न्यूज - अजमेर
संभागीय आयुक्त और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त प्रशासक राम खिलाड़ी मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार बोर्ड परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग करने और ऐसे मामलों में सहयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासक मीणा बुधवार को बोर्ड कार्यालय में परीक्षा 2014 की आयोजन व्यवस्था संबंधी बैठक में संबोधित कर रहे थे। बोर्ड प्रशासक मीणा ने कहा कि बोर्ड की विभागीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में नियम विपरीत कार्यवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी बोर्ड अधिकारी अपने विभागों की समयबद्ध कार्य योजना तैयार करें। संभागीय आयुक्त मीणा प्रशासक का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बोर्ड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बोर्ड कार्मिकों का दायित्व है कि बोर्ड परीक्षाएं समयबद्ध कार्यक्रमानुसार निर्विघ्न संपन्न कराएं। बोर्ड अधिकारी राज्य के संवेदनशील जिलों के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा आयोजन एवं पूर्वी राजस्थान के परीक्षा केंद्रों पर माकूल व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। संभाग स्तर पर बैठकें मीणा ने निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व संभाग स्तर पर शिक्षा अधिकारियों की बैठकें आयोजित कर सफल परीक्षा आयोजन के लिए कार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षाओं से पूर्व बोर्ड अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के शिक्षा अधिकारियों से संपर्क साध कर परीक्षा व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाएं। परीक्षा आयोजन के बाद त्वरित परीक्षा परिणाम घोषणा के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए राज्य के विद्यार्थी परेशान न हों।
संभाग स्तर पर बैठकें
मीणा ने निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व संभाग स्तर पर शिक्षा अधिकारियों की बैठकें आयोजित कर सफल परीक्षा आयोजन के लिए कार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षाओं से पूर्व बोर्ड अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के शिक्षा अधिकारियों से संपर्क साध कर परीक्षा व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाएं। परीक्षा आयोजन के बाद त्वरित परीक्षा परिणाम घोषणा के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए राज्य के विद्यार्थी परेशान न हों।