पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर। एडीए की पृथ्वीराज नगर योजना में दी जाने वाली बिजली सप्लाई डिस्कॉम की मोटी डिमांड राशि में दब गई है। एडीए ने बगैर डिमांड जमा करवाए काम शुरू करवाने के कोशिश की थी, जिसे डिस्कॉम इंजीनियरों ने नोटिस देते हुए रुकवा दिया है। मामला अब चीफ इंजीनियर के पास लंबित है।
अजमेर विकास प्राधिकरण की पृथ्वीराज नगर योजना में करीब 1100 प्लॉट हैं। यहां मकान बनने की शुरुआत हो चुकी है। मकान बना रहे लोगों ने एडीए के इंजीनियरों को बिजली व्यवस्था करने की बात कही, तो इंजीनियरों ने काम शुरू करवा दिया। इसकी भनक जब डिस्कॉम इंजीनियरों को लगी, तो उन्होंने नोटिस जारी करते हुए काम को रुकवा दिया है। डिस्कॉम यहां पर हो रहे बिजली कार्य का एस्टीमेट बना चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.