कांग्रेसियों को भी याद आए नेताजी
अजमेर - नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी परिवार के जयंती व पुण्यतिथि समारोहों तक सीमित शहर कांग्रेस के नेताओं को इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी याद आए। अजमेर दक्षिण से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने बाकायदा सुभाष उद्यान में नेताजी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नेताजी की जयंती के मौके पर गुरुवार दोपहर शहर कांग्रेस के नेता शहर की दक्षिण सीट से पार्टी उम्मीदवार रहे हेमंत भाटी की अगुवाई में सुभाष उद्यान पहुंचे। भाटी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां मौजूद पार्टीजनों से कहा कि नेताजी दृढ़ संकल्प, जुझारू व्यक्तित्व, देश भक्ति व प्रेम की भावना से ओत-प्रोत थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए पूरे यूरोप में अलख जगाई।
नेताजी सुभाष चंद बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हेमंत भाटी व अन्य कार्यकर्ता