अस्थाई नर्सेज को स्थाई किए जाने की मांग
अजमेर - अस्थाई नर्सेज संघर्ष समिति ने स्थाई किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जेएलएन मेडिकल कॉलेज के माध्यम से जेएलएन अस्पताल में अर्जेंट टेंपरेरी बेस पर अस्थाई नियुक्ति की गई है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में नर्सिंग कर्मियों के 28 हजार नवीन पद सृजित किए थे। जिसमें 15 हजार 773 पद नर्सिंग-2, 12 हजार 278 पद एएनएम पद पर सीधी भर्ती निकाली गई थी। जिसमें 70 प्रतिशत शैक्षणिक योग्यता एवं 30 प्रतिशत अनुभव के आधार पर बोनस अंकों का निर्धारण किया गया।
था। सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी वर्गों की अस्थाई वरीयता के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। बोनस अंक को लेकर एक प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट से फैसला आ चुका है। समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि चुनाव से पहले किए गए वायदे के अनुसार उन्हें भी स्थाई कर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए।