पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - एमडीएस यूनिवर्सिटी में छात्र कल्याण के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम आईसीसीसी गुरुवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कुलपति रामखिलाड़ी मीणा ने की। इस प्रतियोगिता में 30 कॉलेजों की टीमों के 250 प्रतिभागी शामिल हुए। डीन छात्र कल्याण डा$ॅ शिवदयाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ अश्विनी तिवारी ने परिणाम घोषित किए। छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश घोसल्या ने आभार व्यक्त किया। डॉ. राजू शर्मा ने संचालन किया।
रीमिक्स गीतों पर झूमे : लोक नृत्य समूह में ‘ढोल जखीरो दा’ रिमिक्स पर विशुद्ध एवं अनुप्रयुक्त विभाग, एमडीएसयू ‘वारी वारी जावां’ रीमिक्स पर सोफिया कॉलेज, ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ पर खाद्य एवं पोषण विज्ञान विभाग एमडीएसयू,तथा ‘वो कृष्णा है’ पर अग्रवाल गल्र्स कॉलेज किशनगढ़ के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।
इन्हें मिले पुरस्कार : पोस्टर मेकिंग में डीएवी कॉलेज के दीपेंद्र सिंह राठौड़ प्रथम तथा प्राज्ञ महाविद्यालय की शकीला बानो द्वितीय रहीं। लैंडस्केप प्रतियोगिता में दयानंद कॉलेज के विक्रम सिंगोदिया प्रथम तथा आर्य नारायणी देवी बीएड कॉलेज के देवेन्द्र कुमावत द्वितीय रहे। रंगोली((समूह)) प्रतियोगिता में एमडीएसयू की नीता शर्मा, स्वीटी यादव व पूजा चौहान ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर एमडीएसयू की कविता शर्मा, कृतिका सिकरवाल व रश्मि हाड़ा रहीं। मांडणां ((समूह)) प्रथम आर्यन कॉलेज की शिवानी, सुमन, यशवंत तथा दूसरे स्थान पर डीएवी कॉलेज के ममता कश्यप और मीना रहे। मेहंदी में खाद्य पोषण विभाग की नेहा जैन प्रथम तथा दयानंद महाविद्यालय की ज्योति द्वितीय रहीं। लाइट वॉकल गीत हिंदी सिंगल में संस्कृति कम्प्यूटर एजूकेशन कॉलेज ब्यावर के मोहित अवस्थी पहले स्थान पर रहे। लाइट वॉकल गीत हिंदी ग्रुप में सोफिया की अमंदा एवं समूह ने बाजी मारी। लाइट वोकल गीत क्षेत्रीय भाषा एकल में सोफिया की जूडी एम सिरिल पहले स्थान पर रहीं। वेस्टर्न वोकल एकल में सोफिया की रोश्मिन सन्नी रहीं। फोक डांस सोलो में राजकीय कन्या महाविद्यालय की बरखा भाटी पहले स्थान पर रहीं। ग्रुप में सोफिया की आकांक्षा सिंह एवं समूह ने बाजी मारी। इंडियन क्लासिकल डांस सोलो में जीसीए के वीरेंद्र सिंह चौहान विजेता रहे। वेस्टर्न डांस सिंगल में सोफिया की गीता बडदेवा पहले स्थान पर रहीं।