पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘किसान की ताकत उसकी उपज’

‘किसान की ताकत उसकी उपज’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन - किसान की ताकत उसकी अच्छी उपज होती है। साथ ही किसान की समृद्धि में राष्ट्र की समृद्धि होती है। यह बात अध्यक्षता कर रहे अजमेर भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रमेश चौधरी ने पीसांगन में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। गुरुवार को मुदगल मोटर्स अजमेर के तत्वावधान में आयोजित किसान सम्मेलन में सहायक मैनेजर सेल्स प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि किसानों को अच्छी पैदावार के लिए अच्छे उन्नत तरीके अपनाने चाहिए। सम्मेलन में रमाकांत मुदगल, पूर्व प्रधान रामा गुर्जर, बलदेव गुर्जर, शंकर लाल चौधरी, रामचंद्र कुमावत, राकेश सोनी, सत्या नारायण सैल सहित आदि मौजूद थे। अंत में किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।