पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला 13 फुट चौड़ा रखने की मांग

नाला 13 फुट चौड़ा रखने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - कांग्रेस अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जानकी देवी ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से मेयो लिंक रोड पर बनाए जा रहे छह फुट चौड़े नाले के निर्माण पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। जानकी देवी ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में पहले 13 फुट चौड़ा था। पास ही छह फुट के नाले का निर्माण हो रहा है। गत 21 को मामूली सी बरसात के बाद 6 फुट चौड़ा नाला लबालब भरने लगा तो पानी बस्तियों में भी फैलने लगा। क्षेत्र के लोगों ने ठेकेदार को बुलाकर स्थिति दिखाई तो ठेकेदार ने 6 फुट चौड़े नाले का कुछ हिस्सा तोड़कर 13 फुट चौड़े पुराने नाले से मिलाया, बस्तियों का पानी निकला। आशंका जताई कि तेज बरसात होने पर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या हो सकती है।