पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आज से

राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राष्ट्रीय मतदाता दिवस का दो दिवसीय समारोह कल से प्रारंभ होगा। जिला कलेक्टर वैभव गालरिया शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सूचना केंद्र की प्रदर्शनी दीर्घा में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इससे पूर्व सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। जिन संस्थाओं में शनिवार का अवकाश नहीं हैं वहां 25 जनवरी को सुबह 11 बजे मतदाता शपथ होगी। कलेक्टर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाएंगे। मतदाता दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थी सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकालेंगे। यह साढ़े 11 बजे सूचना केन्द्र पर समाप्त होगी। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिले में सभी स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त 27 को अजमेर में : राज्य निर्वाचन आयुक्त रामलुभाया 27 जनवरी को दोपहर ढाई बजे अजमेर आएंगे। वे यहां पर मतदाता सूचियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर शाम को जयपुर प्रस्थान करेंगे।