पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी करोगे तो लगाना होगा झाड़ू पौंछा!

गंदगी करोगे तो लगाना होगा झाड़ू-पौंछा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर। डिस्कॉम के वैशाली नगर स्थित सब डिवीजन-5 में सफाई के प्रति आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने चौकसी रखना शुरू कर दी है। यदि यहां कोई उपभोक्ता कचरा या गंदगी फैलाता है, तो उसे झाड़ू या पौंछा लगाने की सलाह दी जा सकती है।

गुजरे दो दिनों में ऐसे ही उदाहरण सामने आए हंै। बुधवार को एक उपभोक्ता ने मुख्य गेट के पास पीक थूक दी, तो कर्मचारियों ने उसे कपड़ा देते हुए साफ करने की हिदायत दे डाली। वहीं गुरुवार को आए एक उपभोक्ता ने गंदगी फैलाई, तो एईएन गोविंदराम पेसवानी ने उसे सफाई की सीख देते हुए कचरे को बाहर फेंकने की नसीहत दे डाली।

इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने साफ-सफाई रखने के लिए कमर कस ली है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों एसई एनएस निर्वाण तथा एक्सईएन मुकेश ठाकुर ने निरीक्षण कर दफ्तर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए थे। निर्वाण ने इस संबंध में व्यवस्थाओं का वापस औचक निरीक्षण करने की हिदायत देते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए थे।