पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव कल मनाएंगे

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव कल मनाएंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन समारोह शनिवार को रेलवे कैरिज कारखाना में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि आरपीएससी के चेयरमेन हबीब खान गौराण होंगे। अध्यक्षता उप मुख्य यांत्रिकी अभियंता सुरेश चंद्र जे. करेंगे। समारोह कैरिज कारखाना के एकता हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।




विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक अशफाक हुसैन, एडीएम जुल्फिकार बेग मिर्जा, दरगाह नाजिम डॉ. अंसार अहमद खान, अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सदर सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती, एडीईओ कमरुद्दीन सांखला, प्रवर अधीक्षक डॉ. एसडी शेख, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हाजी उमरदराज खान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सैयद इब्राहीम फख्र और गद्दीनशीन एस एफ हसन चिश्ती आदि होंगे। कैरिज उ.प. रेलवे सीरते पाक व जुमा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हफीज खान, महामंत्री एसए हाशमी, उपाध्यक्ष हाजी सलीम आदि समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। समारोह के लिए मोहम्मद अकरम, आईए सिद्दीकी, अब्दुल नईम, नसीरुद्दीन, अशरफ अली, मोहब्बत अली, मोहम्मद आजाद, इफ्तेखार शेख और मुजफ्फर अली को संयोजक बनाया गया है।