डिस्कॉम के खिलाफ धरना समाप्त
अजमेर - अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की ओर से कलेक्ट्रेट पर सुरेश आचार्य की ओर से बिजली का बिल अधिक आने के खिलाफ दिए जा रहा धरना समाप्त हो गया है। डिस्कॉम ने श्री गुरु तेग बहादुर मिडिल स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले सुरेश आचार्य को करीब 2 लाख 37 हजार का बिल दे दिया था। इसे अब संशोधित कर करीब 4800 रुपए कर दिया गया है। इसके बाद आचार्य ने धरना समाप्त कर दिया है।