पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूर्य की बादलों में लुकाछिपी

सूर्य की बादलों में लुकाछिपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - शहर में गुरुवार को बादलों की लुकाछिपी बनी रही। तापमान में मामूली सुधार होने के बावजूद ठंडक बनी रही। न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ कर 14.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दो दिन से बने कोहरे और बारिश के दौर से शहरवासियों को राहत मिली। सुबह जरूर बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन चढऩे के साथ बादल छंटते गए। दोपहर करीब 12 बजे तक बादलों की लुकाछिपी बनी रही। इसके बाद सूर्य का असर बढऩे लगा। दिन में भी बीच-बीच में सूर्य की बादलों के बीच लुकाछिपी बनी रही। शाम को सर्द हवाओं का असर बढ़ जाने से ठंड फिर बढ़ गई।
इधर बीती रात को भी ठंडक का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 से बढ़ कर 21.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 14 से बढ़ कर 14.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में सुबह 93 और शाम को 57 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई।