पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मित्तल हॉस्पिटल में गुर्दा रोग विशेषज्ञ सेवाएं शुरू

मित्तल हॉस्पिटल में गुर्दा रोग विशेषज्ञ सेवाएं शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब गुर्दा रोग संबंधी उपचार की सुविधा भी मिलेगी। गुरुवार से गुर्दा रोग के इलाज संबंधी सुविधाएं आरंभ कर दी गई हैं। अब तक यह सुविधा अजमेर संभाग के किसी भी सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में नहीं थी। संभाग के एकमात्र गुर्दा रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ भास्कर डी कुरेच्या ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं।
गुरुवार को एक सादा समारोह में हॉस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल ने बुके भेंट कर डॉ कुरेच्या का स्वागत किया एवं हॉस्पिटल में उनके सुखद प्रवास की कामना की। हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके जैन ने डॉ कुरेच्या का हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों से परिचय कराते हुए कहा कि लंबे समय से अजमेर संभाग में गुर्दा रोग विशेषज्ञ का अभाव महसूस किया जा रहा था।
डॉ कुरेच्या ने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर से एमडी करने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से डीएम की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय सेमीनार व कार्यशालाओं में भाग लिया है। अनेक मेडिकल जनरल्स में उनके आलेख प्रकाशित हुए हैं। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल सहित हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।