पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्गी पुरस्कार समारोह 4 को

गार्गी पुरस्कार समारोह 4 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली प्रतिभावान छात्रा३ओं को दिया जाने वाला गार्गी पुरस्कार सम्मान समारोह इस बार 4 फरवरी को होगा। बोर्ड की ओर से प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को सूची भेज दी गई है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की 2013 की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक प्रतिशत पाने वाली लड़कियों की सूची जिलेवार तैयार की जा चुकी है।
अजमेर समेत प्रत्येक जिले की सूची छानबीन के बाद संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। अब जिला शिक्षा अधिकारी पुरस्कार के लिए पात्र छात्राओं को इसकी सूचना देंगे। आमतौर पर यह पुरस्कार हर साल बसंत पंचमी के दिन ही आयोजित होता है। इस बार बसंत पंचमी 4 फरवरी को है।