पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम व शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

सीएम व शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)) के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को विभिन्न लंबित मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। रुक्टा राष्ट्रीय के महामंत्री डॉ. नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि कॉलेज शिक्षकों का पदनाम बदलने, पूर्व सेवा का लाभ देने, कॅरियर एडवांसमेंट योजना के लिए समीक्षा करने, राज्य उच्च शिक्षा का गठन करने सहित अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ से विचार-विमर्श किया गया।