पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर - प्राइमरी व मिडिल स्तर के बच्चों की दो दिन की छुट्टी के बाद जिले में शुक्रवार से सभी स्कूल सुबह साढ़े 10 बजे से खुलेंगे। सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों का समय भी यही रहेगा। यह व्यवस्था 25 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद मौसम को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
जिला कलेक्टर वैभव गालरिया ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे से पहले स्कूलों का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 12वीं कक्षा तक की सभी विद्यार्थी सुबह साढ़े 10 बजे से स्कूल जाएंगे। मालूम हो कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम ने साढ़े 10 बजे से पहले स्कूल खोलने पर शहर के दस स्कूलों को नोटिस दिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.