पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति गीतों के साथ मनाया सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

देशभक्ति गीतों के साथ मनाया सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
हिंद सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष उद्यान स्थित नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने आर्केस्ट्रा की धुन पर देश भक्ति गीत गाकर नेता सुभाष चंद्र का जन्म दिन मनाया। लगभग 4 घंटे चले इस कार्यक्रम में कवि मोहन लाल तंवर, मेघराज शर्मा, राम गोडेश्वर, रामस्वरूप ‘देशप्रेमी’ मिलन अजमेरी, तेजसिंह कच्छावा, गंगाधर शर्मा व नारायण लाल खींची ने कविता पाठ किया।
दल अध्यक्ष आरके महावर ने कहा कि हमें नेताजी के बताए मार्ग पर चलकर देश को विकास और प्रगति के पथ पर लाना होगा। आचार्य मोक्षराज और सोमरत्न आर्य ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।