पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मंदिरों के ताले टूटे

दो मंदिरों के ताले टूटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - शातिर चोरों ने बुधवार रात गुलाबबाड़ी इलाके के दो मंदिरों के ताले तोड़ सामान पार कर दिया। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार गुलाबबाड़ी जगदम्बा कालोनी और शंकरनगर स्थित शिव मंदिरों में चोरों ने रात को वारदात की। जगदम्बा कालोनी शिव मंदिर में सुबह लोग पूजा के लिए पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे, भीतर सामान बिखरा हुआ था। मंदिर से चांदी के तीन छत्र, पीतल के दीपक और तांबे का घड़ा गायब था। चोर दानपात्र भी ले गए। शंकरनगर स्थित शिव मंदिर में चोर ताले तोड़ कर चांदी के छत्र और पीतल-तांबे के सामान ले गए। दोनों मंदिरों से चोर एक-एक लाख का सामान ले गए।