बोर्ड के जयपुर भवन का निरीक्षण
अजमेर - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को जयपुर में बोर्ड के भवन का निरीक्षण किया। बोर्ड की 6 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं के संबंध में व्यवस्थाओं के संदर्भ में वे यहां पहुंचे। शिक्षा संकुल स्थित बोर्ड के नए भवन में सचिव शुक्ला पहली बार पहुंचे। भवन में कितनी गुंजाइश है और परीक्षाओं के दौरान यहां क्या-क्या व्यवस्थाएं की जाती हैं। इसके बारे में भी सचिव ने जानकारी ली।