पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्पलाइज यूनियन का प्रदर्शन आज

एम्पलाइज यूनियन का प्रदर्शन आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - रेलवे महकमे में लगातार हो रहे हादसों और जनहानि के बावजूद रेलवे प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के विरोध में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन शुक्रवार को डीआरएम ऑफिस पर प्रदर्शन करेगी। मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि अजमेर मंडल में इस तरह की घटनाएं दिनो दिन बढ़ती जा रही हैं। रेलवे प्रशासन इन घटनाओं को हल्के में लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।