मिशन-२72 यूथ फॉर मोदी अभियान का शुभारंभ
अजमेर - सुभाष चंद बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मिशन-२72 यूथ फोर मोदी संकल्प पत्र अभियान का शुभारंभ किया गया। होटल दाता इन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत व डॉ.दीपक भाकर ने एक वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवाओं ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलवाई है, लोकसभा चुनाव में एकजुटता दिखाकर मिशन-272 को सफल बनाए। डॉ.भाकर ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है।
उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अजमेर शहर में 20 हजार युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर पहले दिन 501 युवाओं ने संकल्प पत्र को भरा।