पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार ट्रक भिड़ंत...हादसे में किशन पुत्र देवी माली, संतरा पत्नी किशन माली और देव पत्नी जगदीश माली गंभ

कार-ट्रक भिड़ंत...हादसे में किशन पुत्र देवी माली, संतरा पत्नी किशन माली और देव पत्नी जगदीश माली गंभीर रूप से घायल हो गए। यह लोग कार में सवार होकर सावर की तरफ आ रहे थे। सामने से तेज गति से आ रहे...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली में सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होकर सावर लौट रहे थे, हादसे में तीन लोग गंभीर घायल

भास्कर न्यूज. सावर ((अजमेर))

सावर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को अजमेर-कोटा मार्ग पर रायनगर चौराहे पर कार-ट्रक भिड़ंत में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हताहत सभी लोग सावर के एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह लोग हिंडौली में सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वापस सावर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों शव सावर अस्पताल में रखवा दिए, जबकि घायलों को कोटा रैफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में सावर निवासी 30 वर्षीय बंटी पुत्र भुवाना माली, जगदीश ((५०)) पुत्र देवी माली, रामलाल ((२९)) पुत्र जगदीश माली और धर्मराज पुत्र किशन माली की मौत हो गई। हादसे में किशन पुत्र देवी माली, संतरा पत्नी किशन माली और देव पत्नी जगदीश माली गंभीर रूप से घायल हो गए। यह लोग कार में सवार होकर सावर की तरफ आ रहे थे। सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। कार में सवार सभी लोग गंभीर जख्मी हालत में फंस गए। राहगीरों ने मशक्कत के बाद इन्हें कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार लोग दम तोड़ चुके थे। हादसे की खबर से सावर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने हताहतों के परिजनों को संभाला। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।