पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन की चेतावनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - आम आदमी पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीएमएचओ को हटाए जाने की मांग की है। सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद सदस्य कीर्ति पाठक ने बताया कि तारागढ़ में स्थित डिस्पेंसरी में डॉक्टर की मांग को लेकर सीएमएचओ डॉ बीएस जोधा से मुलाकात की गई। उन्होंने संतोषजनक जबाव नहीं दिया।
उधर जोधा ने आरोप लगाया कि आप के नेताओं ने उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जबकि तारागढ़ पर सब सेंटर संचालित है। सब सेंटर पर चिकित्सक की नियुक्ति करना सरकार का काम है। यदि सरकार के आदेश होंगे तो वह नियुक्त कर देंगे।