पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टोर मुंशी बनाने के लिए सीएम से गुहार

स्टोर मुंशी बनाने के लिए सीएम से गुहार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - जलदाय महकमे के लिपिकों ने स्टोर मुंशी पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है। राजस्थान राज्य तकनीकी कर्मचारी संघ ग्रामीण के अध्यक्ष डालूराम के अनुसार 30 साल से स्टोर मुंशी के पद पर नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि कर्मचारी कनिष्ठ अभियंता से लेकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता तक पत्राचार कर चुके हैं। जलदाय महकमे के कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा है कि 2007 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही इस संबंध में आदेश जारी किए थे, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पालना नहीं की। इस बारे में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में कई बार मांग की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।





कर्मचारियों का कहना है कि विगत 30 वर्ष से वे राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। कई कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं और कई सेवानिवृत्ति के नजदीक हैं। राजस्व लिपिक व स्टोर मुंशी बनाए जाने से महकमे को कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में डालूराम, शालिनी, गोविंद दुबे, ललित कुमार, महेंद्र माथुर, राजू व अन्य शामिल हैं।