11 और जोड़ों के पीले चावल की रस्म हुई
अजमेर - आशागंज स्थित वासुदेव केशव उद्यान में वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान 11 और जोड़ों के पीले चावल किए जाने की रस्म पूरी की गई। अब तक समिति के पास 33 जोड़े विवाह के लिए फाइनल हो चुके हैं। समिति का लक्ष्य 51 जोड़ों का है। अध्यक्ष आनंद महाराज ने बताया कि 14 नवंबर को 15, 25 दिसंबर को 7 तथा गुरुवार को 11 जोड़ों के पीले चावल की रस्म पूरी की गई। इससे अब तक कुल 33 जोड़े विवाह के लिए तैयार हो चुके हैं। समिति की ओर से 23 फरवरी को पटेल मैदान में वाल्मीकि समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।