पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीर कुमार की पुण्यतिथि मनाई

वीर कुमार की पुण्यतिथि मनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - नगर परिषद के पूर्व सभापति स्व. वीर कुमार की 14 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने ऋषि घाटी स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र गहलोत, अरविंद यादव, सुभाष खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे। स्वाभिमान ग्रुप राजस्थान एवं वीरकुमार मित्र मंडल ने तोपदड़ा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मोनू माथुर एवं पार्टी ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। लोहागल रोड स्थित अपना घर पर असहाय को भोजन कराया । इन कार्यक्रमों में हेमराज राठौड़, जितेंद्र अरोड़ा, घनश्याम सिंह राठौड़, संजय खंडेलवाल, भगवान खरे, जेके शर्मा, वरणदीप सिंह, रणवीर सिंह खुराना, विजय गुप्ता, सीपी शर्मा, गोपाल, विनोद चौहान, निलेश, मनोज, जगदीश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।