पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर - दिवा मेकर्स एवं पेराडिजो रिसोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मिस्टर एंड मिस अजमेर प्रतियोगिता के दौरान रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत की धुन पर कैट वॉक करके हुनर दिखाया व कई दौर में हुई प्रतियोगिताओं में अपना टेलेंट प्रस्तुत किया।
जयपुर रोड स्थित पेराडिजो रिसोर्ट में गुरुवार को आयोजित कॉन्टेस्ट के दौरान मॉडल्स ने कैजुअल, एथनिक, फंकी और फॉर्मल राउण्ड में डिजायनर परिधानों में सुसज्जित होकर रैम्प वॉक किया और दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान निर्णायक रूपश्री जैन, फैशन डिजायनर आफ़ताब ताज व डॉ$ सीमा गुप्ता थी। शो के दौरान नृत्यांगन कत्थक कला केन्द्र की छात्राओं ने गणेश वंदना और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।
लक्षिता डांस अकेडमी के ग्रुप ने माइकल जैक्सन स्टाइल डांस एवं माइकी ने कन्टेंपररी डांस किया। डार्क साइड्स के अभिषेक, दीपेश और अरुण ने हिपहॉप डांस से प्रस्तुति दी। खुशबू ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। शो के पहले राउण्ड में मॉडल्स ने अपना इन्ट्रोडेक्शन दे कर अपनी वॉक और अपने कॉन्फिडेंस से निर्णायकों को प्रभावित किया तो एथनिक राउण्ड में पोषाक प्रस्तुत करते हुए रैम्प वॉक की।
फंकी राउण्ड में सभी युवक युवतियों ने नया लुक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंतिम राउण्ड में चयनित प्रतियोगियों से सवाल जवाब कर उनकी बौद्धिक एवं तार्किक योग्यता को मापा गया। मॉडल्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट रैम्प वॉक दानिश हुसैन बेस्ट टेलेंट रवि गुर्जर बेस्ट फिजिक साहिल अली मि. फोटोजेनिक सैयद शाद जमाली मोस्ट हेन्डसम एन्ड्रयू फिलिक्स जॉन के टाइटल युवाओं को दिए गए। मोस्ट ब्यूटीफुल तलत शेख बेस्ट रैम्प वॉक दिशा कुमावत मिस फोटोजेनिक नताशा चौहान के टाइटल युवतियों को प्रदान किए। मिस्टर अजमेर को टाइटल ‘यावर चिश्ती’ को दिया गया जबकि मिस अजमेर ‘निधि चौबे’ बनी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.