पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा फिर नीचे आया

पारा फिर नीचे आया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - कोहरे एवं ठंडी हवाओं के कारण शुक्रवार को पारा फिर गिरा और शहर में मौसम सर्द हो गया। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अलसुबह घने कोहरे से शहर लिपटा हुआ रहा। शाम को ओस ने फिर ठंड बढ़ा दी। अलसुबह शहर घने कोहरे में लिपटा हुआ रहा। 10 से 15 मीटर की दूरी तक भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। ठंडी हवाओं के कारण मौसम में गलन बनी रही। सूर्यास्त के साथ ही सर्दी का असर फिर से तेज होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.9 से गिर कर 20.0 तथा न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री से गिर कर 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।