पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में स्वीप कार्यक्रम से बढ़ा मतदान प्रतिशत

जिले में स्वीप कार्यक्रम से बढ़ा मतदान प्रतिशत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
कलक्टर वैभव गालरिया ने दो दिवसीय राष्ट्रीय मतदाता समारोह की सूचना केंद्र में शरूआत की। यहां लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी के दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए ऐसे आयोजन प्रमुख माध्यम हैं।
गालरिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अजमेर जिले में स्वीप के माध्यम से चलाए गए अभियान के फलस्वरूप मतदान में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो उल्लेखनीय है। इसका प्रमुख श्रेय प्रचार माध्यमों को जाता है, प्रदर्शनी इसमें प्रमुख है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने प्रदर्शनी को देख प्रसन्नता व्यक्त कि की देश में प्रथम चुनाव से लेकर नवीनतम चुनाव की प्रमुख झलकियों का दिग्दर्शन इसमें होता है। पूर्व में किस प्रकार प्रचार अभियान चलता था। मतदान की प्रक्रिया आदि के बारे में चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। उन्होंने अच्छी प्रदर्शनी के लिए सभी को बधाई दी। इससे पूर्व स्कूली छात्रा-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो सूचना केंद्र में सम्पन्न हुई। गालरिया ने स्कूली बच्चों के बैंड की सुमधुर ध्वनि की प्रशंसा करते हुए बैंड वादन करने वाले बच्चों से बातचीत भी की। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर जेडबी मिर्जा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीआर मीना, एसीईओ महेंद्र प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक अतिरिक्त कलेक्टर द्वितीय राजकुमार सिंह, जिला रसद अधिकारी सुनीता डागा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
मतदाता प्रतिज्ञा आज भी : प्रात: 11 बजे विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई। गालरिया ने कलेक्ट्रेट में कार्मिकों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलवाई। सूचना केंद्र में उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्यारे मोहन त्रिपाठी ने सभी को संकल्प दिलवाया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को भी प्रात: 11 बजे विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।