पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचिन पायलट दो दिन लेंगे जन प्रतिनिधियों की बैठक

सचिन पायलट दो दिन लेंगे जन प्रतिनिधियों की बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट 29 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में जिला प्रमुख, प्रधान, पंचायत समिति के सदस्य और 30 जनवरी को नगर निगम के मेयर व पार्षदों की एक बैठक लेंगे। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता ने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।
रलावता करेंगे ध्वजारोहण: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता 26 जनवरी ((गणतंत्र दिवस)) पर सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।