जिला परिषद करेगी 36 का सम्मान
भास्कर न्यूज - अजमेर
गणतंत्र दिवस पर जिला परिषद द्वारा 36 कर्मचारियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी जिला परिषद परिसर में ही ध्वजारोहण करने के बाद प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर कर्मचारियों का सम्मान करेगी।
सीईओ सीआर मीना ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र खीरिया की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमरजहां, राबाउमावि खरवा के सहायक कर्मचारी हरीश फॉन्से, झीरोता के डॉक्टर राजेश वर्मा, सरवाड़ के चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश पालरिया, उप केंद्र बूबानी की प्रसाविका विमला रावत, धोला दांता की प्रसाविका सुनीता चौधरी, पंचायत समिति किशनगढ़ के कनिष्ठ लिपिक सुनील पंवार, मसूदा के ब्लॉक समन्वयक विजय सिंह, कटसूरा के प्रेरक कैलाश नामा, श्रीनगर के बीईईओ सुरेंद्रनाथ चौधरी, एबीईओ रामनिवास गालव व पंचायत समिति जवाजा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंचल अरोड़ा को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राउप्रावि भवानीखेड़ा की शिक्षिका शशि जैन, रामसर पशु चिकित्सालय के सहायक पशुधन सुदीप कुमार चौधरी, दैनिक भास्कर रूपनगढ़ के संवाददाता अरविंद दाधीच को पंचायतीराज योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर सम्मानित किया जाएगा। राजकीय छात्रावास रूपनगढ़ के छात्रावास अधीक्षक नरेंद्र कुमार जोया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के लिपिक ग्रेड प्रथम हंसराज, पीसांगन की पर्यवेक्षक अल्का शर्मा व सुमन टांक, पीसांगन के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राजकुमार गुप्ता, श्रीनगर चिकित्सा केंद्र के लेब टेक्नीशियन रमेश चंद बोहरा, आरटीआई सेल के परियोजना अधिकारी राजेश तिवारी, एसएसए किशनगढ़ के रिसोर्स पर्सन
विशंभर दयाल बुनकर, डाइट मसूदा के हिंदी व्याख्याता आर वी जांगिड़, रामनगर डिस्पेंसरी की चिकित्सक सुनीता टेकचंदानी, भू-संसाधन विभाग के वरिष्ठ लिपिक छीतर मल कुमावत, राप्रावि देवपुरा की शिक्षिका इंद्रा जैन, राप्रावि मदनपुरा, अरांई के अध्यापक भंवर लाल को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार राप्रावि रघुनाथपुरा के अध्यापक सत्यनारायण शर्मा,
केकड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमा जिंदल, जेएलएन अस्पताल के मेल नर्स ग्रेड प्रथम रामस्वरूप वैष्णव व दिलीप सिंह, पंचायत समिति पीसांगन के वाहन चालक टीकम चंद सेन, एसएसए भिनाय के कनिष्ठ अभियंता सुनील जैन व जल संसाधन विभाग मसूदा के कनिष्ठ अभियंता राजेश आर्य को सम्मानित किया जाएगा।