पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केकड़ी में वाहन रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से

केकड़ी में वाहन रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - अजमेर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में 5 फरवरी से दो तथा चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन आरजे 48 की सीरीज से शुरू होंगे। अजमेर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार 5 फरवरी को केकड़ी जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन किया जाना है। उद्घाटन तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां लाइसेंस बनाने तथा वाहनों के फिटनेस से संबंधित कार्य अभी किए जा रहे हैं।