प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कल
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजस्थान राज्य विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी बचत व साख समिति लिमिटेड के तत्वावधान में 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे समिति सदस्यों के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष रमेशचंद चित्तौडिय़ा ने बताया कि समिति सदस्यों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को 300 रुपए प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडी बी. राणावत, विशिष्ट अतिथि वित्त निदेशक दीपक श्रीवास्तव, तकनीकी निदेशक केसी गोइदानी, सचिव प्रशासन प्रियंका जोधावत, चीफ इंजीनियर बीएस रत्नू तथा एसई एनएस निर्वाण बच्चों को पुरस्कृत करेंगे।
राणावत करेंगे ध्वजारोहण : गणतंत्र दिवस पर सुबह 8 बजे डिस्कॉम एमडी बी. राणावत पंचशील स्थित डिस्कॉम मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। डिस्कॉम प्रवक्ता महेशचंद शर्मा ने बताया कि इस मौके पर राणावत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे।