पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालों के निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई

नालों के निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - नगर निगम और रेलवे प्रशासन के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में संयुक्त रूप से नालों का निरीक्षण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। निगम आयुक्त नारायणलाल मीणा ने बताया कि शहर के कई नाले ऐसे हैं जो रेलवे की सीमा से गुजरते हैं। इन नालों की सफाई को लेकर हमेशा विवाद रहता है। डीआरएम मनोज सेठ ने नालों की सफाई के लिए मेयर कमल बाकोलिया से बात की थी। मेयर के निर्देश पर शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें एक कमेटी बनाने का फैसला किया गया है। कमेटी में दोनों विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। कमेटी के सदस्य संयुक्त रूप से सोमवार को नालों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जिस विभाग की जिम्मेदारी होगी, वह कार्रवाई करेगा।