पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावर सड़क दुर्घटना में पांच की मृत्यु

सावर सड़क दुर्घटना में पांच की मृत्यु

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सावर - अजमेर-कोटा राजमार्ग स्थित रायनगर चौराहे पर गुरुवार को ट्रेलर व कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की शुक्रवार तड़के कोटा चिकित्सालय में मौत के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई। उधर, सावर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच थाना प्रभारी शंकरलाल मीणा कर रहे हैं। हिंडौली में रामलाल व धर्मराज की सगाई समारोह से लौट रहे सावर निवासी जगदीश माली व किशन माली का परिवार कार से लौट रहा था।

रायनगर चौराहे पर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कार में सवार बंटी, जगदीश, रामलाल व धर्मराज की मौके पर ही मौत हो गई तथा किशनलाल पुत्र देवीलाल माली, संतरा पत्नी किशनलाल व देवी पत्नी जगदीश माली को कोटा रेफर किया जहां किशनलाल ने दम तोड़ दिया।