- Hindi News
- अहमदाबाद जयपुर पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव
अहमदाबाद-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव
अजमेर - रेलवे प्रशासन द्वारा अहमदाबाद-जयपुर पैसेंजर ट्रेन का इकबालगढ़ से अजमेर के बीच संचालन समय 26 जनवरी से आंशिक रूप से परिवर्तित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि ट्रेन 54805 अहमदाबाद-जयपुर पैसेंजर 26 जनवरी को अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय 23$.15 बजे रवाना होगी तथा जेठी स्टेशन से निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन इकबालगढ़ स्टेशन पर परिवर्तित समय 5.11 बजे पहुंचेगी। यहां एक मिनट के ठहराव के बाद यह रेल सरौत्रा रोड, अमीरगढ़, मावल, आबूरोड, मोरथल, कीवरली, भीमाना, सरूपगंज, बनास, सिरोही रोड, केशव गंज, नाना, कोठार, मोरीबेड़ा, जवाई बांध, बिरोलिया, फालना, खीमेल, रानी, भगवानपुरा, जावली, सोमेसर, आउवा, मारवाड़, धारेश्वर, भेसाना, सोजत रोड, बगड़ी नगर, बगड़ी, सेंदड़ा, अमरपुरा, ब्यावर, पिपलाज, खरवा, लामाना, मांगलियावास, मकरेड़ा, सराधना और दौराई होते हुए अपने निर्धारित समय 17.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.40 बजे अजमेर पहुंचेगी।