पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शबाना मंसूरी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

शबाना मंसूरी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर - भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से अजमेर की छात्रा शबाना मंसूरी को समुदाय के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने लुधियाना में मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में शबाना मंसूरी को मैडल से सम्मानित किया।

कड़क्का चौक, अजमेर निवासी शबाना मंसूरी ने नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में सेवाएं दी हैं। उन्होंने आतंकवाद, हिंसा एवं जेंडर से संबंधित मुद्दों के खिलाफ रैलियों तथा महिला सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई है।