- Hindi News
- जयपुर उदयपुर एक्सप्रेस की संचालन अवधि में विस्तार
जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस की संचालन अवधि में विस्तार
भास्कर न्यूज - अजमेर
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 स्पेशल रेल गाडिय़ों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन 09721/09722, जयपुर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस की संचालन अवधि में 1 फरवरी से 31 मार्च तक 59 ट्रिप विस्तार किया गया। ट्रेन संख्या 09607/09608 नाथद्वारा-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की संचालन अवधि में 2 फरवरी से 30 मार्च तक 9 ट्रिप का विस्तार किया गया है।
डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी
लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे प्रशासन द्वारा 2 ट्रेनों के डिब्बों मे अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 22996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में अजमेर से 25 जनवरी को 1 द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। ट्रेन 12489 बीकानेर-दादर एक्सप्रेस में बीकानेर से दिनांक 25 जनवरी से 1 द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली कैंट ठहरेगी जनशताब्दी
अजमेर-हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव दिल्ली कैंट स्टेशन पर 1 फरवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 12065 जन शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली कैंट स्टेशन पर 11.05 बजे आगमन और 11$07 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी 12066 जन शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली कैंट पर 16.21 बजे आगमन और 16.23 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव 1 फरवरी से प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए किया गया है।