पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी का आरोपी बरी

बिजली चोरी का आरोपी बरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - विद्युत अधिनियम मामलों की विशेष न्यायालय ने बिजली चोरी के आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र पहलुमल को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया है। आरोपी के वकील पदम लखानी के अनुसार डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता मुकेश ठाकुर ने 26 नवंबर 2012 को मीटर चैक किया। मीटर से छेड़छाड़ करने व प्रतिरोधक लगाकर धीमे चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। डिस्कॉम अदालत के समक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा।