पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर - हिमाचल प्रदेश रोडवेज के एमडी डॉ.आरएन बट्टा ने शुक्रवार को अजमेर केंद्रीय बसस्टैंड पर पहुंचकर राजस्थान रोडवेज की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। जोनल मैनेजर टीसी गोयल ने बताया कि बट्टा ने केंद्रीय बस स्टैंड पर प्लेटफार्म व्यवस्था, टिकट विंडो, वेटिंग रूम, अजयमेरु आगार की कार्यशाला संबंधी जानकारी ली। इस दौरान अजमेर आगार के चीफ मैनेजर तेजकरण टांक तथा मैनेजर ट्रेफिक ओमसिंह गहलोत की ओर से बट्टा का स्वागत किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.