पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकोट दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 से

राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल बजट में घोषित राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन राजकोट से 27 जनवरी को प्रारंभ किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट रेल सेवा का शुभारंभ स्पेशल रेल सेवा के रूप में किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 09579 राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला का उद्घाटन 27 जनवरी सोमवार को होगा। यह ट्रेन राजकोट से 13.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 13.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 09580 दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस 28 जनवरी मंगलवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 15.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.00 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन वांकानेर, सुरेंद्रनगर, वीरमगांव, महसाना, पालनपुर, आबूरोड, सिरोही रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुडगांव एवं दिल्ली छावनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 6 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
नियमित रेल सेवा की समय-सारिणी
जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 19579 राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस राजकोट से 30 जनवरी से प्रत्येक गुरुवार 12.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार 3.50 बजे जयपुर और 6.15 बजे अलवर होते हुए शुक्रवार 10.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19580 दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट साप्ताहिक एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से 31 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार 13.10 बजे रवाना होकर 15.48 बजे अलवर और 18.35 बजे जयपुर होते हुए शनिवार 10.35 बजे राजकोट पहुंचेगी।