रामानुज देवनाथन 30 को पुष्कर आएंगे
पुष्कर - जगदगुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामानुज देवनाथन 30 जनवरी को पुष्कर आएंगे। भारत संस्कृत परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख नेहरू पंडित ने बताया कि कुलपति प्रो. देवनाथन 30 जनवरी को राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय अजमेर के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पुष्कर आएंगे।