पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे अजमेर

कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे अजमेर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़.
अजमेर जिला देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक २७ जनवरी को सुबह ११ बजे इंडोर स्टेडियम पटेल मैदान के पास आयोजित होगी। जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार पंचायत राज व शहरी निकायो के सम्मेलन की तैयारी के संदर्भ में की जा रही है। शर्मा ने बताया कि २९ जनवरी को पंचायती राज प्रतिनिधि व ३० जनवरी को शहरी निकायो के प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित करने आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की भूमिका पर मिटिंग में विस्तार से चर्चा की जाएगी। मिटिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, प्रभारी अजमेर जिला देहात कमेटी व अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाथूराम सिनोदिया संबोधित करेंगे। बैठक में अजमेर जिला देहात कमेटी के सदस्यगण,पीसीसी सदस्य, सहित अग्रिम संगठनो के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्ष, जिले के प्रधान, नगर पालिका, परिषद के चेयरमेन सहित पूर्व विधायकगण बैठक में आवश्यक रुप से मौजूद रहेंगे।