पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी के आदेश के बाद शहर में पुलिस सजग

एसपी के आदेश के बाद शहर में पुलिस सजग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर। एसपी प्रफुल्ल कुमार की ओर से गुरुवार को क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को जारी किए गए सजग और सचेत रहने के निर्देश का असर शुक्रवार को शहर में नजर आया। शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने मय दल नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब डेढ़ सौ वाहन चालकों के चालान काटे। दूसरी ओर पुलिस की रात्रि गश्त भी शुक्रवार को बढ़ा दी गई है। पुलिस की मुस्तैदी को लेकर गुरुवार को एसपी प्रफुल्ल कुमार ने मीटिंग में अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया था।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बढ़ाई सुरक्षा : एसपी प्रफुल्ल कुमार ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच, होटल, धर्मशाला और ठहरने के अन्य सार्वजनिक स्थलों की छानबीन के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

रेलवे परिसर में सुरक्षा बढ़ाई : जीआरपी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गहन जांच की। अधिकारियों ने रेलवे परिसर में मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वैड की मदद से चैकिंग की। रेलगाडिय़ों की छानबीन भी बढ़ा दी गई है।