रूपांजलि ज्वेलर्स शोरूम का शुभारंभ
अजमेर - नया बाजार में शुक्रवार को रूपांजलि ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर कृपालु महाराज सत्संगियों ने भजन कीर्तन किए। रूपांजलि ज्वैलर्स के प्रो. शिवरतन तोषनीवाल शहरवासियों को श्री कृपालु कृष्ण ज्वैलर्स फर्म के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। शुभारंभ के मौके पर तोषनीवाल ने बताया कि शोरूम से 23 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी और सिल्वर की खरीद पर एक महीने तक मैकिंग चार्ज में विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा।
थॉयराइड एवं मोटापा परामर्श सेवाएं 30 एवं 31 को
अजमेर - बजरंग गढ़ स्थित मिराज मॉल टी-14 में 30 और 31 जनवरी को जिले के प्रथम मोटापा रोग सेवा केंद्र पर दोपहर 10 से 1 बजे तक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रुचि सोनी की परामर्श सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शहरवासियों को थॉयराइड व उनसे जनित रोग जैसे मोटापा, प्रसव के बाद उत्पन्न मोटापा, बच्चों में अधिक वजन होना, पेट पर अतिरिक्त चर्बी का होना सहित अन्य बीमारियों पर संपूर्ण समाधान सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक करा सकते हैं।