पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर - जीआरपी लाइन में शुक्रवार को एक सिपाही से उसके ही सह कर्मियों ने मारपीट की। जख्मी हालत में सिपाही ने सिविल लाइंस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के खिलाफ उसने एसीबी में शिकायत की है, शिकायत वापस लेने के लिए आरोपी उसपर दबाव बना रहे हैं।
जीआरपी कांस्टेबल जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को वह लाइन में अपने बैरक में खाना बना रहा था, तभी हेडकांस्टेबल जोगेन्द्र, जालिम सिंह और कांस्टेबल गजानंद सहित अन्य तीन पुलिस कर्मियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भादंसं की धारा 341, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़त जसवंत की चोटों का जेएलएन में मेडिकल मुआयना कराया गया है।
भ्रष्टाचार के आरोप से खफा : शिकायत कर्ता जीआरपी सिपाही जसवंत सिंह ने बताया कि उसने अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत एसीबी और हाइकोर्ट में की है। इससे खफा आरोपियों ने हमला किया। उसपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.