स्कॉर्पियो पलटी, चालक घायल
भास्कर न्यूज - अजमेर
वैशालीनगर नगर में मित्तल चैंबर्स के समीप शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक के चोटें आई हैं। डिवाइडर और उस पर खड़ा लगा बिजली का पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन में चालक के अलावा और कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास गश्त में लगे क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के जवान और उधर से निकल रहे एक ऑटो वाले ने चालक को वाहन से बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार रीजनल कॉलेज क्षेत्र निवासी युवक सौरभ तेज गति में स्कॉर्पियो वैशालीनगर की ओर ला रहा था। मित्तल चैंबर्स के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने सौरभ को बाहर निकाला। हल्की चोटें आने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था।